वाराणसी, जनवरी 13 -- वाराणसी। केन्द्रीय कारागार में मंगलवार से जेल प्रिमियर लीग (जेपीएल-2026) का शुभारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव आलोक कुमार अग्निहोत्री ने स्पर्धा का उद्घाटन किया। उद्घाटन मैच रोमांचक रहा। जिसमें डिसिप्लिन डेयर डेविल्स की 1 रन से जीत हुई। जेपीएल के लिए कारागार के कैदियों और स्टाफ को मिलाकर 05 टीमें बनाई गई हैं। इनमें सेंट्रल जेल चैलेंजर्स, डिसिप्लिन डेयर डेविल्स, वाराणसी जेल सुपर किंग्स, काशी नाइट राइडर्स एवं फ्रिडम फाइटर्स रॉयल्स हैं। लीग का उद्घाटन मैच सेंट्रल जेल चैलेंजर्स एवं डिसिप्लिन डेयर डेविल्स के बीच खेला गया। डिसिप्लिन डेयर डेविल्स ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में कुल 120 रन का लक्ष्य रखा। इसका पीछा करते हुए सेंट्रल जेल चैलेंजर्स की पूरी टीम 118 रन पर सिमट ग...