पाकुड़, नवम्बर 15 -- पाकुड़िया। प्रखंड के खैराकंदर गांव स्थित डिवाइन प्रोविडेन्स मिशन स्कुल में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। बाल दिवस पर आयोजित क्विज प्रतियोगिता ,सांस्कृतिक कार्यक्रम व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य उपासना मरांडी ने फीता काटकर और चाचा नेहरू की तस्वीर पर माला पहनाकर किया। उपासना मरांडी ने कहा कि बच्चे हमारे देश के भविष्य है, इन्हें संजोने की जरूरत है, इन्हें अच्छे संस्कार के साथ बेहतर पढ़ाई की जरूरत है, और ये सब कुछ एक विद्यालय में ही मिल सकता है। इस दौरान पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रिन्सपल अनुपम अभिषेक मुर्मू समेत अन्य शिक्षकगण संजय मुर्मू, रॉयलेन तोपनो, नूपुर गुरुंग, जेशिका राय, शाहीन आरा, सबा निसात, शोभराज मुर्मू सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.