हजारीबाग, फरवरी 14 -- शहीदों की कुर्बानी पर देश को है गर्व: भारती बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड के गंगपाचो स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में पुलवामा हमले के शहीद अमर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। स्कूल निदेशक आईपी भारती, प्राचार्य सायन मुखर्जी, कपका मुखिया कमल किशोर ने पुलवामा में बलिदान हुए अमर शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि देकर नमन किया। मौके पर विद्यालय शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। कार्यक्रम में संजय कुमार, मुरलीधर महतो, सुलेखा मोदी, संतोष कुमार, मदीना खातून, रामनंदन कुमार, कुलदीप पासवान, अनिल उपाध्याय, राजीव मोदी, राधा कुमारी, प्रीति प्रभा, रवि कुमार, अविशेष कौशल ने भी श्रद्धांजलि दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...