लखनऊ, दिसम्बर 14 -- मानकनगर इलाके में शनिवार की देर रात बाइक सवार पुताई मजदूर की डिवाइडर से टकराने के बाद अस्पताल में मौत हो गई। उन्नाव निवासी मजदूर सरोजनीनगर इलाके में बहन के यहां रहकर पुताई का काम करता था। पुलिस के मुताबिक उन्नाव के कयामपुर निंबारवारा निवासी राजकुमार (35) सरोजनीनगर के ट्रांसपोर्टनगर में बहन शीला के यहां रहकर पुताई का काम करता था। उसके भाई राहुल ने बताया कि शनिवार रात 10 बजे राजकुमार बाइक पर सवार होकर काम से लौट रहा था। मानकनगर इलाके के बारा बिरवा चौकी के पास उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उसके फोन से परिजनों को जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.