शाहजहांपुर, मार्च 11 -- शाहजहांपुर मुमुक्ष आश्रम के सामने बाइक डिवाइटर से टकराने के कारण 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। सोमवार को युवक का शव जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर में पहुंचने पर परिजनों सहित मौजूद लोगों की आंखों में भी आंसू आ गए। पिता शंकर गुप्ता भी फूट फूट कर रोने लगे। 22 वर्षीय प्रियांशु गुप्ता शाहजहांपुर में अपने मामा के साथ मेडिकल स्टोर पर दवाई सप्लाई का काम करता था, प्रियांशु रविवार को अपने काम से जा रहा था, इसी दौरान मुमुक्ष आश्रम के उसकी बाइक डिवाइडर से टकराने के कारण प्रियांशु की मौके पर ही मौत हो गई। सोमवार को प्रियांशु का शव पोस्टमार्टम के बाद जलालाबाद लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.