भदोही, दिसम्बर 8 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के जीटी रोड तिउरी गांव के पास सोमवार सुबह कच्चा पेट्रोल लदा टैंकर पलट गया। चालक को झपकी आने के कारण वाहन उत्तरी लेन से दक्षिणी लेन पर चला गया। इसके कारण मार्ग पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने टैंकर को मार्ग से हटवाने के साथ ही मार्ग पर बहे तेल को पानी से बहाकर नाले में करवाया। संयोग अच्छा था कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूबे के उन्नाव जिला निवासी टैंकर चालक अविनाश यादव वाहन में कच्चा पेट्रोल लेकर चंदौली जा रहा था। थाना क्षेत्र के तिउरी गांव के पास पहुंचने पर चालक को झपकी आ गई। गाड़ी की रफ्तार ज्यादा होने के कारण वह उत्तरी लेन के डिवाइडर को तोड़ते हुए दक्षिणी लेन पर आकर पलट गई। कच्चा तेल भी मार्ग पर ही बहने लगा। संयोग ही अच्छा था कि आग नहीं लगी अन्यथा बड़ा हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.