खगडि़या, सितम्बर 11 -- चौथम। एक प्रतिनिधि खगड़िया जिले के चौथम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 107 करुआमोड़ बाइपास में बुधवार की अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बताया जाता है कि ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना के दौरान चालक और उपचालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दोनों को हल्की चोटें आई हैं। बताया जाता है कि ट्रक की तेज गति के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया। जिससे यह घटना हुई। इधर चौथम थाना थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.