भभुआ, फरवरी 5 -- पिकअप की छत पर बैठकर चेनारी जा रहा था शादी समारोह में भगवानपुर के पहड़िया का निवासी था मृतक, शव का पोस्टमार्टम (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। पिकअप की छत पर बैठ यात्रा कर रहे बैंडबाजा पार्टी के सदस्य की बुधवार की रात डिवाइडर से टकरा जाने से मौत हो गई। मृतक 66 वर्षीय जगजीवन राम भगवानपुर थाना क्षेत्र के पहड़ियां गांव का निवासी थी। वह अपनी टीम के साथ बुधवार की देर रात शादी समारोह में बैंड बाजा बजाने के लिए पिकअप की छत पर बैठकर चेनारी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान वह दुर्घटना का शिकार हो गया। गुरुवार की सुबह सदर अस्पताल में उसके शव का पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया। इस संबंध में पहड़िया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विनय कुमार बिंद ने बताया कि चेनारी जाने के दौरान बेलांव के आगे हेड बैरियर से दुर्घटना हुई। जगजीवन डिवाइडर से टकरा ...