नोएडा, दिसम्बर 12 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-71 ट्रैफिक सिग्नल के पास तेज रफ्तार कार शुक्रवार सुबह डिवाइडर से टकरा गई। इसके बाद कार में आग लग गई। अंदर बैठे दंपति ने तुरंत कार से उतरकर जान बचाई। दोनों को मामूली चोटें आईं। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। सीएफओ प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि मेरठ के जागृति विहार में रहने वाले 46 वर्षीय आयुष गुप्ता गुरुवार को पत्नी सिखा गुप्ता के साथ कहीं गए थे। वह लौट रहे थे तभी फेज तीन थानाक्षेत्र के डंपिंग ग्राउंड के पास उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। कार में तुरंत आग लग गई। पत्नी सिखा को लेकर आयुष नीचे उतर गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलने के कुछ ही समय बाद दमकल की एक गाड़ी और चार अग्निशमनकर्मी मौके पर पहुंच गए। कार में लगी आग को बीस मिनट में ही बुझा लिया गया। मामूली र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.