हमीरपुर, दिसम्बर 15 -- कुरारा। कस्बा कुरारा के बेरी रोड वार्ड नौ निवासी 24 वर्षीय शिवा निषाद पुत्र जहर सिंह रविवार की शाम साढ़े छह बजे मंडी तरफ से बेरी तिराहा की तरफ बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में ई-रिक्शा को बचाने के प्रयास में कोऑपरेटिव बैंक के सामने डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने उसे एंबुलेंस से स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...