कौशाम्बी, फरवरी 19 -- कसेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के इंगुवा उर्फ काठ गांव निवासी 35 वर्षीय मनोज कुमार चौहान पुत्र चौधरी चौहान बुधवार दोपहर सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। मनोज किसी निजी कार्य से बाइक लेकर अकबरपुर चौराहा गए थे। काम निपटाने के बाद वह कसेंदा स्थित पेट्रोल पंप पर तेल लेने के लिए जा रहे थे। पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचते ही उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकराते हुए काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसा इतना जोरदार था कि मनोज कुमार सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर, हाथ व पैर में गंभीर चोटें आईं। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें संभाला और एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...