पूर्णिया, नवम्बर 28 -- रानीपतरा/संवाद सूत्र। एन एच 131 ए पूर्णिया-कटिहार मुख्य मार्ग पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के रानीपतरा में मंगलवार की देर संध्या कोठीटोला रौतारा कटिहार निवासी करण उरांव पिता मनेश उरांव की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी जिसमें मौके पर ही युवक की मौत हो गयी थी। लोगों ने बताया कि युवक पूर्णिया से कटिहार की तरफ जा रहा था। रानीपतरा में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया जिसमे युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर युवक हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा घटना की सूचना मुफस्सिल थानाध्यक्ष को दी गयी। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुदीन राम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.