कन्नौज, फरवरी 15 -- छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र में जीटी रोड हाईवे पर शनिवार देर रात सलेमपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में चालक समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि कार सवार लोग फर्रुखाबाद से किसी काम से छिबरामऊ आए थे और वापस गुरसहायगंज होते हुए फर्रुखाबाद लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया। हादसे में चालक हरिकिशन 25 वर्षीय पुत्र रामचंद्र निवासी बलीपुर, नीरज 26 वर्षीय पुत्र बलवीर, सरमन 27 वर्षीय पुत्र राजवीर, प्रबल मिश्रा 27 वर्षीय पुत्र गोविंद मिश्रा तथा शशांक 30 वर्षीय पुत्र राम पूजन मिश्रा शामिल हैं, जो गंगानगर कॉलोनी फर्रुखाबाद के निवासी बताए गए हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके...