कानपुर, दिसम्बर 22 -- बिठूर। नारामऊ के पास बीते शनिवार की देर शाम बाइक सवार डिवाइडर से टकरा गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चौबेपुर मरहमत नगर निवासी रहीश अहमद के 25 वर्षीय पुत्र साहिल को भर्ती कराया था। सोमवार की भोर साहिल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...