झांसी, नवम्बर 26 -- झांसी-शिवपुरी राजमार्ग पर रामगढ़ गांव के पास एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित मोटरसाइकिल डिवाइडर से टकरा गई, जिससे करेरा निवासी एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब करेरा निवासी सम्राट अपनी मोटरसाइकिल से शिवपुरी से झांसी की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मोटरसाइकिल की गति काफी तेज थी, जिसके कारण वह अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे के बाद युवक काफी समय तक सड़क पर पड़ा रहा। राहगीरों ने उसे घायल अवस्था में देखकर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने तुरंत रक्सा टोल एंबुलेंस बुलाकर घायल सम्राट को मेडिकल कॉलेज झांसी भेजा। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत अब स्थिर बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.