लखनऊ, दिसम्बर 16 -- तेज रफ्तार बाइक सोमवार रात अनियंत्रित होकर हरदोई मार्ग पर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे होमगार्ड के बेटे की मौत हो गई और उसका दोस्त घायल हो गया। माल निवासी प्रिंस उर्फ प्रभात कुमार यादव (24) फाइनेंस कंपनी में काम करता था। उसके पिता राजकुमार होमगार्ड हैं। पुलिस के मुताबिक, प्रभात कुमार कोनेश्वर निवासी दोस्त अरुण कुमार के साथ जालामऊ गांव रिश्तेदारी में आए थे। सोमवार रात दोनों बाइक से लखनऊ जा रहे थे। हिन्दुस्तान धर्मकांटे के सामने बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर बनी पुलिया से जा टकराई। पुलिस ने दोनों को ट्रामा सेंटर पहुंचाया। जहां प्रभात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि अरुण कुमार का इलाज चल रहा है। मृतक के भाई आयुष ने बताया कि प्रभात की शादी तय हो चुकी थी। ------ ससुराल जा रहे युवक की हादसे में मौत इटौंजा। महिगंवा थाना...