प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 19 -- विश्वनाथगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मध्य प्रदेश से बाइक से अयोध्या जा रहे दो श्रद्धालुओं की बाइक विश्वनाथगंज में डिवाइडर से टकरा गई। इसमें एक की मौत हो गई और दूसरे को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज से रेफर कर दिया गया है। मध्य प्रदेश के बनिगंवा तहसील जांवा निवासी राम सभा मिश्र का 28 वर्षीय बेटा अपने 32 वर्षीय साथी विवेक मिश्र निवासी जनमाही खुर्द रींवा मध्य प्रदेश के साथ बाइक से अयोध्या जा रहा था। शनिवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उनकी बाइक विश्वनाथगंज में पहुंची तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शिवेन्द्र की मौत हो गई और विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां डॉक्टर ने शिवेन्द्र का मृत घोषित कर दिया। विवेक को गंभीर हालत में प्रयागराज रे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.