बिजनौर, नवम्बर 5 -- नजीबाबाद। गढ़मलपुर फ्लाईओवर पर एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया। नजीबाबाद से रायपुर मार्ग पर गढ़मलपुर फ्लाई ओवर पर एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। बताया गया कि बाइक सवार राशिद पुत्र अकबर निवासी ग्राम झलरा थाना कोतवाली शहर की बाइक डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार युवक नशे की हालत में था। दुर्घटना में राशिद गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस की सहायता से समीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भिजवाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...