कौशाम्बी, फरवरी 15 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के जाठी गांव के समीप रविवार शाम तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इससे उसे गंभीर चोटें आईं। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। उसकी चार महीने बाद शादी होने वाली थी। पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के अमीना गांव का 28 वर्षीय मनोज मौर्य पुत्र कमलेश कुमार मौर्या मुंबई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। रविवार की शाम वह बाइक लेकर मुंबई जाने की बात कहकर घर से निकला। परिजनों ने उसने बताया था कि बाइक बुआ के यहां खड़ी कर देगा। जाठी गांव के समीप उसकी तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना देख आसपास रहे लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने आननफानन एंबुलेंस की मदद से जख्मी युवक को मेडिकल कॉलेज भेजवाया।...