अमरोहा, जनवरी 2 -- गजरौला। नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। इसमें बाइक सवार फैक्ट्री कर्मी घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। क्षेत्र के गांव रजबपुर निवासी फुरकान गजरौला की एक निजी फैक्ट्री में काम करता है। वह शुक्रवार सुबह बाइक से ड्यूटी पर जा रहा था। नेशनल हाईवे पर एक होटल के सामने बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार फुरकान घायल हो गया। सूचना मिलने पर घायल के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.