कौशाम्बी, जनवरी 20 -- कोखराज थाना क्षेत्र के रसूलपुर गिरसा चौराहा के समीप मंगलवार की शाम तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में उस पर सवार पिता-पुत्र समेत तीन लोग गंभीर तौर पर जख्मी हुए। मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर डॉक्टरों ने पिता-पुत्र को मृत घोषित कर दिया। साथ रहे इनके रिश्तेदार किशोर की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। कोखराज के सांई का पुरवा निवासी 55 वर्षीय बुधराम पुत्र छेदीलाल किसानी करते थे। इन दिनों उनकी तबीयत खराब चल रही थी। मंगलवार की शाम वह अपने बेटे 25 वर्षीय अरविंद व रिश्तेदार 14 वर्षीय सोनू पुत्र परशू निवासी हजारी तारा थाना कोखराज के साथ दवा लेने भरवारी गए थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। लौटते वक्त रसूलपुर गिरसा चौराहा के समीप इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। ...