गोपालगंज, फरवरी 3 -- कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-27 पर बलथरी गांव के समीप बाइक सवार चाचा-भतीजा अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गए, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के सेवरही थाना क्षेत्र अंतर्गत सगरऊआ गांव निवासी अजय कुमार और उनके भतीजे रोहित कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.