अमरोहा, फरवरी 4 -- गजरौला, संवाददाता। रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में खेल शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजरे वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की है। शहर के मोहल्ला सैफीनगर निवासी मोहित कुमार (40) स्वर्गीय हरिओम सिंह शहर के सेंटमेरी कांवेंट स्कूल में पीटीआई के पद पर तैनात थे। वह सोमवार की देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए और वहीं सड़क पर बेहोश हो गए। तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने अस्पताल में दिखाने की बात कहते हुए मोह...