बरेली, नवम्बर 30 -- सुभाषनगर में महेशपुरा फाटक के पास शुक्रवार रात डिवाइडर से कार टकराने पर युवक की मौत हो गई, जबकि कार चला रहा युवक गंभीर घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सुभाषनगर थाना क्षेत्र के गांव अंगूरी टांडा में रहने वाले 32 वर्षीय देवेश कुमार सिंह इफको केंद्र के इंचार्ज थे। परिजन के मुताबिक उनके चचेरे भाई हर्ष की शादी होने वाली है। शुक्रवार को हल्दी की रस्म थी। इसी सिलसिले में कुछ सामान लेने देवेश बरेली गए थे। कार में उनके साथ ड्राइवर भी था। लौटते समय महेशपुर फाटक के पास किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी, इससे अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में देवेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। खुशियों वाले घर में पसरा मातम जिस...