बिजनौर, दिसम्बर 12 -- नगीना रोड स्थित पीली चौकी पुल के पास कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में पूर्व जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजीव चौहान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल पूर्व बार अध्यक्ष को प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया गया। जिला बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष राजीव चौहान निवासी नई बस्ती शहर कोतवाली शुक्रवार की सुबह कार द्वारा नगीना से बिजनौर आ रहे थे। नगीना रोड पर पीली चौकी के समीप पीछे से तेज गति से आई कार ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में घायल पूर्व बार अध्यक्ष राजीव चौहान घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके ...