हापुड़, जनवरी 30 -- क्षेत्र के गांव नानपुर के निकट टायर फटने से गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के दौरान गाड़ी सड़क पर पलट गई, जिसमें परिवार के नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। शुक्रवार की शाम को मेरठ की ओर से एक गाड़ी गढ़ की ओर जा रही थी। जैसे ही गाड़ी नानपुर के निकट पहुंची तो गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होने के बाद सड़क पर पलट गई। गाड़ी पलटने से गाड़ी में सवार जनपद मेरठ के थाना इंचोली के गांव मेथना निवासी अमित चौहान, जयवती, कमलेश, नेहा, रजनी, ज्योति, लक्ष्य, सीमा,अनुष्का घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जैसे तैसे कर घायलों को गाड़ी से बाहर निकाल कर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों को हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया ...