प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 16 -- कुंडा। मानिकपुर से प्रयागराज घर जा रहे युवक की कार कस्बे में डिवाइडर से टकरा गई। इससे चालक सहित कार सवार महिला और पांच साल की बच्ची घायल हो गई। महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्रयागराज रेफर कर दिया गया। प्रयागराज के धूमनगंज झलवा निवासी 40 वर्षीय प्रमोद केसरवानी मंगलवार को रिश्तेदार के घर मानिकपुर के कटरा आए थे। देर शाम रिश्तेदार के घर की मानसी और उसकी पांच साल की बेटी के साथ कार से वापस प्रयागराज जा रहे थे। कुंडा कस्बे में एलआईसी कार्यालय के सामने उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई। इससे तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस सभी को सीएचसी कुंडा ले गई। वहां से गंभीर रूप से घायल मानसी को प्रयागराज रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...