मिर्जापुर, दिसम्बर 9 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा पुलिस चौकी के पास सोमवार की शाम अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में टकराने से दंपती जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी सरोई में भर्ती कराया है। विंध्याचल धाम निवासी 33 वर्षीय दीपक वर्मा अपनी पत्नी 29 वर्षीया प्रमीला देवी के साथ जिगना के बिहसड़ा कला गाँव ससुराल गए थे। वहां से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही गैपुरा पुलिस चौकी के पास पहुंचे। तभी अनियंत्रित बाइक डिवाइडर में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दंपती गंभीर रुप से जख्मी हो गए। मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई। गैपुरा पुलिस ने घायलों को सरोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. रत्नाकर मिश्रा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर घायल के परिजन भ...