रायबरेली, अप्रैल 9 -- लालगंज,संवाददाता। लालगंज-उन्नाव मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के लक्ष्छी का पुरवा गांव के पास मंगलवार की दोपहर बाइक सवार की अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे वह डिवाइडर में लगे पोल से टकरा गया। हादसे में बाइक सवार तीन लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी पहुंचाया गया। डॉक्टर ने घायल एक दस वर्षीय बच्चे को मृत घोषित कर दिया और दो घायलों की हालत नाजुक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरेनी थाना क्षेत्र के रघुराज सिंह का पुरवा मजरे मलके गांव के रहने वाले सचिन (24) पुत्र रज्जन अपनी नानी सुखराना (55) पत्नी रामआसरे निवासी शीतलाबख्श खेड़ा मजरे निहस्था के साथ अपने मौसेरे भाई जीत (10) पुत्र रामसजीवन निवासी सराय ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.