औरैया, जनवरी 1 -- फफूंद थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर फफूंद-औरैया मार्ग पर तेज रफ्तार कार डिवाइडर पर चढ़कर पलट गई। हादसे में कार चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल औरैया भेजा गया। जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 2:30 बजे गमनामऊ गांव निवासी श्याम तिवारी, शिवा और दिलीप कुमार पांडेय कार से किसी निजी काम से औरैया जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फफूंद-औरैया मार्ग पर शेरपुर सरेया गांव के पास निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सामने पहुंची, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते कार डिवाइडर पर चढ़ गई और अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला।...