कन्नौज, फरवरी 7 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के पश्चिमी बाईपास पर एचडीएफसी बैंक के सामने तेज रफ्तार कार ने पहले बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद अनियंत्रित हुई कार डिवाइडर तोड़ती हुई सड़क के दूसरी ओर ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। हादसे में बाइक सवार और ई-रिक्शा चालक को चोटें आई हैं। हादसा होते ही रोड पर जाम लग गया। बाद में हाइड्रा मशीन से डिवाइडर में फंसी कार को उठवाकर निकलवाया जा सका। एचडीएफसी बैंक के सामने सड़क के दूसरी ओर खड़ी कार को नोएडा में रह रहे क्षेत्र के मनिकापुर गांव निवासी एक वृद्ध जैसे ही कार को लेकर रोड पर पहुंचा, तभी अचानक तेज रफ्कार कार अनियंत्रित हो गई। जिससे कार ने आगे जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी और फिर अनियंत्रित हुई कार सड़क के डिवाइडरों को तोड़ती हुई दूसरी तरफ सामने से आ रहे ई-रिक्शा में टक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.