लखनऊ, दिसम्बर 19 -- प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए सज रहा है लखनऊ ग्रीन कॉरिडोर से वसंत कुंज तक बदली शहर की तस्वीर लखनऊ। प्रमुख संवाददाता प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर राजधानी में तैयारियां तेज हो गई हैं। स्वागत को यादगार और भव्य बनाने के लिए सड़कों से लेकर पार्कों तक सौंदर्यीकरण का व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख मार्गों और कॉलोनियों में रोशनी, रंग और व्यवस्था का ऐसा संगम देखने को मिल रहा है, जो लखनऊ की पहचान को और निखार रहा है। ग्रीन कॉरिडोर पर तिरंगे की छटा एलडीए द्वारा ग्रीन कॉरिडोर के अंतर्गत आने वाले प्रमुख मार्गों पर विशेष सजावट की जा रही है। यहां स्ट्रीट लाइट के खंभों पर तिरंगे रंग की आकर्षक एलईडी स्ट्रिप लगाई जा रही हैं। रात होते ही यह पूरा इलाका रोशनी से जगमगा उठेगा। देशभक्ति की भावना को जीवंत करेगा। नगर नि...