गोरखपुर, जनवरी 14 -- सहजनवा,हिन्दुस्तान संवाद। गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे के डिवाइडरों के बीच क्रश बैरियर लगाने का काम शुरू किया गया है ताकि हादसे का जोखिम कम हो जाए। लोग दो पहिया वाहनों को डिवाइडर को कूदाकर इस पार से उस पार जा रहे थे तो हादसे का जोखिम बना हुआ था। अब लोगों को अधिक दूरी तय करनी पड़ेगी, लेकिन कोहरे में हादसे की आशंका कम हो जाएगी। एनएचएआई ने मंगलवार को कालेसर से सहजनवा के डिवाइडर के बीच में क्रश बैरियर लगाने का काम शुरू किया है।हाईवे पर कालेसर से सहजनवा कस्बे तक सभी कट बंद हो चुके है। सीहापार ओवर ब्रिज के पश्चिमी छोर से कसरवल कट तक डिवाइडर पर के बीच बैरियर लगाए जा रहे हैं, जबकि सेक्टर 22 में भी कट के दोनो तरफ डिवाइडर के बीच लोहे के क्रश बैरियर धंसाए जा रहे हैं। एनएचएआई के परियोजना निदेशक ललित प्रताप पाल ने बताया कि नेशनल हाईवे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.