बिहारशरीफ, मार्च 24 -- नूरसराय, निज प्रतिनिधि। सोमवार को स्थानीय थाना क्षेत्र के हड़ौल गांव के समीप वीरनावां से पार्सल देकर लौट रहे डिलेवरी बॉय के साथ नौ बदमाशों ने मारपीट कर छीनतई की। इस दौरान बदमाशों ने डिलेवरी बाय धर्मेंद्र चौधरी का मोबाइल व 10 हजार रुपये नकद छीनकर भागने में सफल रहा। वहीं घटना के बाद 112 नंबर के कर्मियों ने जख्मी धर्मेंद्र चौधरी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गए है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.