गुड़गांव, जनवरी 28 -- शिकंजा:गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-84 में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बदमाशों ने योजनाबद्ध तरीके से ऑनलाइन फूड ऑर्डर कर डिलीवरी ब्वॉय को बुलाया और उसके साथ मारपीट कर बाइक लूट ली। हालांकि, खेड़की दौला थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए वारदात के 48 घंटों के भीतर ही गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में एक मुख्य आरोपी सहित तीन नाबालिगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने लूट की इस घटना को अंजाम देने के लिए बाकायदा योजना बनाई थी। 25 जनवरी देर आरोपियों ने ऑनलाइन ऐप से सेक्टर-84 के लिए एक ऑर्डर बुक किया। जब डिलीवरी ब्वॉय सेक्टर-82 से ऑर्डर लेकर बताए गए स्थान पर पहुंचा, तो वहां पहले से मौजूद चार लड़कों ने उसे घेर लिया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ जमकर मारपीट की और उसकी बा...