नई दिल्ली, फरवरी 12 -- दिल्ली में एक 30 वर्षीय शख्स मोटरसाइकल और स्कूटर की चोरी कर डिलीवरी ब्वॉय बनने का सपना देख रहा था मगर पुलिस ने उसकी प्लानिंग पर पानी फेर दिया। आरोपी को दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास खुद का कोई टू-व्हीलर नहीं है और उसने ऐप आधारित डिलीवरी प्लेटफॉर्म पर रोजगार पाने की तलाश में वाहन चोरी को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है और वह नजफगढ़ का निवासी है। आरोप है कि उसने मोटरसाइकिल और स्कूटर चुराए क्योंकि उसके पास अपना खुद का कोई वाहन नहीं था। पुलिस के अनुसार, कुमार रोजगार की तलाश में था ऐसे में खुद को ऑनलाइन डिलीवरी और ट्रांसपोर्ट सर्विस से जुड़ी ऐप्स पर रजिस्टर्ड करना चाहता था।दो मामलों में छानबीन कर रही थी पुलिस दरअसल पुलिस छावला और बिंदाप...