नई दिल्ली, जनवरी 13 -- नई दिल्ली, व. सं.। गीता कॉलोनी इलाके में तेज स्कूटी चलाने को लेकर हुए झगड़े में डिलीवरी ब्वॉय और उसके पिता की पड़ोसियों ने जमकर पिटाई कर दी। गीता कॉलोनी थाना पुलिस ने आरोपी पलविंदर सिंह और उसके बेटे कुणाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 19 वर्षीय स्टेबिन परिवार के साथ न्यू लाहौरी एक्सटेंशन शास्त्री नगर इलाके में रहता है। वह डिलीवरी ब्वॉय है। पीड़ित के मुताबिक, वह 9 जनवरी की शाम 6:45 बजे काम पर जा रहा था। तभी उसकी बिल्डिंग में रहने वाले पलविंदर सिंह और उसके बेटे कुणाल ने यह कहते हुए गाली-गलौच शुरू कर दी कि तू बहुत तेज स्कूटी चलाता है। विरोध करने पर आरोपियों ने स्टेबिन और उसके पिता जूड की पिटाई कर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.