कानपुर, मार्च 27 -- कलक्टरगंज में एक कोरियर कंपनी संचालक ने डिलीवरी ब्वॉय पर एक किग्रा. सोना गायब करने की शिकायत की। आलाधिकारियों ने मामले की संज्ञान लिया। एसीपी कलक्टरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की। शिकायतकर्ता द्वारा कागजात नहीं दिखा पाने पर पुलिस मामला संदिग्ध मान रही है। बिरहाना रोड स्थित कोरियर कंपनी के संचालक ने बुधवार को कलक्टरगंज पुलिस से एक किलो सोना चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने अपने डिलीवरी ब्वॉय पर सोना चोरी करने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी आलाधिकारियों ने एसीपी कलक्टरगंज को मामले की जांच सौंपी। जिसके बाद उन्होंने कलक्टरगंज और बादशाहीनाका थाना प्रभारी के साथ मामले की जांच शुरू की। टीम ने कोरियर कंपनी संचालक द्वारा लगाए गए आरोप के अनुसार इलाके में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। हालांकि देर रात तक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.