कन्नौज, फरवरी 5 -- तालग्राम(कन्नौज), संवाददाता। सलेमपुर आसफपुर पट्टी में गुरुवार सुबह एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नोएडा से रात में गांव लौटे युवक ने गांव के बाहर सूखे शीशम के पेड़ में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। तालग्राम थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर आसफपुर पट्टी निवासी 25 वर्षीय अंकित पाल नोएडा में एक निजी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि वह गुरुवार की रात नोएडा से गांव लौटा था। इसके बाद गांव के किनारे स्थित सूखे शीशम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटनास्थल के पास युवक की बाइक, बैग और हेलमेट पड़े मिले। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अचानक हुई इस घटना से...