बिहारशरीफ, मार्च 24 -- डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट, मोबाइल व रुपए लूटे नूरसराय , निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के हाड़ौल गांव के पास बदमाशों ने एक डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट की । इतना ही नहीं उससे मोबाइल और रुपए लूट लिये। पीड़ित धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि वीरनावां से पार्सल डिलीवर कर लौट रहा था। इसी दौरान नौ बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और मोबाइल व 10 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल धर्मेंद्र चौधरी को नूरसराय अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि बदमाशों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.