नई दिल्ली, फरवरी 24 -- कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों की बड़ी लापरवाही सामने आई। यहां ऑपरेशन के दौरान डॉक्टरों ने एक महिला के पेट में बैंडेज की पट्टी छोड़ दी। यह घटना तब सामने आई जब महिला के पति ने सोशल मीडिया पर न्याय की मांग करते हुए इस चिकित्सा लापरवाही के बारे में जानकारी दी। महिला पिछले साल नवंबर महीने में डिलीवरी के लिए भर्ती हुई थी। डॉक्टरों ने उसका सिजेरियन ऑपरेशन किया और यह लापरवाही को अंजाम दिया। ऑपरेशन के कुछ हफ्तों बाद महिला को गंभीर समस्याएं शुरू हो गईं थी। यह घटना 21 फरवरी को गगनदीप बी द्वारा एक्स पर किए गए एक पोस्ट के बाद चर्चा में आई। जिसमें उन्होंने इस चिकित्सा लापरवाही के बारे में विस्तार से बताया। गगनदीप के अनुसार, यह घटना उस समय हुई जब एक निजी अस्पताल के डॉक्टरों ने उनकी पत्नी का सिजेरियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.