मऊ, फरवरी 4 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। मधुबन थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की वाराणसी में मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले में शव को कब्जे में लेते हुए जांच में जुटी है। बलिया जनपद के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र निवासिनी सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर मधुबन थाना क्षेत्र के सभरनपुर स्थित अपने मायके से कटघरा स्थित प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था। भर्ती होने के बाद चिकित्सकों ने आपरेशन किया। आपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव होने लगा। हालत गंभीर देखते हुए महिला को वाराणसी रेफर कर दिया गया था। वाराणसी में एक प्राइवेट अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार को महिला की मौत हो गई। मृतक महिला के परिजनों ने मधुब...