संभल, फरवरी 19 -- चंदौसी के गुमथल चौराहा स्थित एक डिलीवरी कंपनी में टीएल पद पर तैनात मोनू सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पत्नी ने कंपनी के पूर्व कर्मचारी समेत उसके साथियों पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। बुधवार को पत्नी ने एसपी को शिकायती पत्र सौंप कर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की गई। बुधवार को चंदौसी के मोहल्ला गणेश कॉलोनी निवासी मृतक की पत्नी आरती की ओर से पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 13 फरवरी की शाम करीब छह बजे उसके पति मोनू सिंह को कंपनी के पूर्व कर्मचारी व उसके साथियों द्वारा ऑफिस से बुलाकर ले जाया गया था। आरोपियों ने मोनू के साथ मारपीट की और रात करीब साढ़े सात बजे पति को मरणासन्न हालत में ऑफिस के सामने छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिवार वाले अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सक ने...