सीतामढ़ी, फरवरी 9 -- सीतामढ़ी। रीगा थाना क्षेत्र के एक युवक के साथ साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को डिलीवरी एजेंट बताकर शातिर ठगों ने युवक का मोबाइल हैक कर लिया और उसके बैंक खाते से 4.31 लाख रुपये उड़ा लिए। इस संबंध में रीगा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पिपराही निवासी पीड़ित विक्की कुमार ने साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित विक्की कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को डिलीवरी एजेंट बताया। ठग ने कहा कि उसके घर का पता 'मिसमैच' हो रहा है, जिसे कन्फर्म करने के लिए एक ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा। इसके बाद ठग ने युवक के व्हाट्सएप पर एक फाइल भेजी और उसे इंस्टॉल करवा दिया। ऐप इंस्टॉल होते ही मोबाइल का स्क्रीन पूरी तरह ब्लैक हो गया। एक घंटे तक फोन रहा ठगों के नियंत्रण में : करीब एक घ...