फरीदाबाद, फरवरी 23 -- फरीदाबाद। भारत कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में महिला की डिलिवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। महिला के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही और प्रसव के लिए आई महिला के साथ मारपीट का आरोप लगाया है। 22 फरवरी को सुषमा नामक महिला को अस्पताल में डिलिवरी के लिए भर्ती करवाया गया था। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान महिला के पेट पर घूंसे मारकर बच्चे को जबरन निकाला गया। इससे शिशु की मौत हो गई। शिकायत मिलने पर खेड़ी पुल थाना पुलिस ने नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। महिला एक अन्य अस्पताल में उपचाराधीन है। पुलिस का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.