मुरादाबाद, जनवरी 16 -- मुरादाबाद मार्ग स्थित गांव जमशेदपुर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर होने से दो सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव तागा वाला निवासी सलमान, अपनी बाइक से डिलारी को जा रहा था, दूसरा बाइक सवार केशव भोजपुर को जा रहा था, तभी गांव जमशेदपुर के पास दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आमने-सामने टकरा गई, जिससे बाइक सवार नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से सड़क पर भीड एकत्र हो गई, राहगीरों ने दोनों घायलों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डिलारी में भर्ती कर दिया। सलमान की हालत बिगड़ती देख तैनात डॉक्टरों ने उन्हे जिला अस्पताल को रेफर कर दिया, जिन्होंने बेहतर उपचार करने के लिए मुरादाबाद स्थित निजी चिकित्सालय में भर्ती कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...