मुरादाबाद, जनवरी 3 -- गांव धींगरपुर में जमीन के विवाद में कुछ साल पहले मुकदमा हुआ। मुकदमा कोर्ट में चला कि लेकिन मुकदमे में नामजद मोहम्मद शफी तय तारीख पर कोर्ट में हाजिर नहीं हुए, जिसे कोर्ट ने अवमानना मानते डिलारी पुलिस को घर की कुर्की के आदेश दिए। जिस पर शनिवार को पुलिस ने मुकदमे में शामिल शख्स के घर पहुंचकर कुर्की की कार्रवाई को अंजाम दिया। डिलारी पुलिस ने बताया कि कुछ साल पहले धींगरपुर के रहने वाले मोहम्मद शफी और मोहम्मद रजा खान पर दस्तावेजों में हेराफेरी करके जमीन कब्जाने का मुकदमा नामजद हुआ। कोर्ट में तय तारीख पर न आने पर कोर्ट ने कई बार वारंट भी किए लेकिन केस में शामिल आरोपी हाजिर नहीं हुआ। इस पर कोर्ट ने कुर्की से पूर्व की कार्रवाई कर घर पर नोटिस चस्पा किया। इसके बाद भी नामजद आरोपी के कोर्ट में हाजिर न होने पर कोर्ट ने डिलारी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.