जमशेदपुर, फरवरी 5 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड में स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबा को धर दबोचा। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उक्त बाबाओं ने ही बीते दिनों सुभाष कॉलोनी निवासी महिला से ठगी की थी और क्षेत्र में फिर से घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। लोगों ने दोनों को पुलिस के हवाले कर दिया जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस महिला से हुए ठगी में सीसीटीवी में कैद हुए आरोपी की पहचान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...