जमशेदपुर, अप्रैल 19 -- जमशेदपुर। डिमना रोड में मात्र 200 मीटर की दूरी में यातायात व्यवस्था में बदलाव से रात के समय जाम लगने लगा है। स्थिति यह हो जा रही है कि एक दोपहिया के लिए निकलने का रास्ता नहीं बचता है। दरअसल फ्लाईओवर निर्माण के कारण दरभंगा डेयरी के पास रात 11 बजे से मानगो-डिमना लेन रोड ब्लॉक कर दिया जाता है। वहां पर डिमना जाने वाले वाहनों को भी डिमना-मानगो लेन से ही गुजरना पड़ रहा है। ऐसा करने से नो इंट्री के बाद भारी संख्या में आने-जाने वाले वाहन फंस जा रहे हैं। रात में घंटों यह स्थिति बन रही है। अब 22 को एक ही रोड से परिचालन का ट्रायल होगा और 24 से इसे लागू किया जाना है। इसके बाद दिन में भी जाम लगने की आशंका है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.