जमशेदपुर, फरवरी 6 -- उलीडीह ओपी अंतर्गत डिमना रोड इलाके में मंगलवार को स्थानीय लोगों ने भिक्षा मांग रहे दो बाबाओं को पकड़ लिया। आरोप है कि ये दोनों हाल ही में सुभाष कॉलोनी की एक महिला से हुई ठगी में शामिल थे और इलाके में फिर से वारदात करने की नीयत से घूम रहे थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाबा लंबे समय से डिमना रोड और आसपास भिक्षा मांगते नजर आ रहे थे। संदिग्ध गतिविधियों के कारण लोगों ने जब उनसे पूछताछ की तो संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्हें शक हुआ कि यही वे लोग हैं जिन्होंने महिला से रुपये और कीमती सामान ठगी के तहत ऐंठे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों बाबाओं को थाने ले गई। उलीडीह ओपी प्रभारी शाकिर अली ने बताया कि महिला से हुई ठगी की घटना में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आरोपियों की पहचान की जा रही है। दोनों बाबा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.